दिल्ली के मंडोली गांव निवासी महिला पर्यटक तमन्ना की मौत के एक माह बाद पति का खौफनाक सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
तमन्ना की मौत के हत्यारोपी पति मो. सद्दाम को एक माह छह दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी ने आरोपी से तल्लीताल थाने में घंटों पूछताछ की। उसे साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दिल्ली के मंडोली गांव निवासी तमन्ना की 15 जनवरी को भूमियाधार के पास पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। नोएडा के अट्टा गांव निवासी पति मो. सद्दाम ने बताया था कि तमन्ना पानी की बोतल उठाने के चक्कर में पहाड़ी से नीचे गिर गई और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।