फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी कर लौट रही पत्नी को पति ने सरेबाजार लात घूंसों से पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 13 Jun 2019 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी के लिए परिवार न्यायालय आए पति-पत्नी सड़क पर ही भिड़ गए। पति ने पत्नी को सड़क पर गिराकर लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। यह देखकर वहां तमाशबीन इकठ्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह महिला को उसके पति के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। 

विज्ञापन


कुंडेश्वरी क्षेत्र के एक युवक का विवाह दो वर्ष पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी के बाद पति अपनी पत्नी पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। आरोप है कि पति ने कई बार उसकी पिटाई भी की। इस मामले में महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। विवाद के चलते महिला अपने मायके में रह रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन

दोनों के बीच काशीपुर के परिवार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार को महिला मुकदमे की पैरवी के लिए परिवार न्यायालय आई थी। कोर्ट के काम से निपटने के बाद वह पैदल-पैदल पुरानी अनाज मंडी रोड होते हुए एमपी चौक की ओर जा रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के पास दोनों आमने-सामने आ गए। पति ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया।

जिस पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसके बाद पति ने पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने उनके बीच हो रही मारपीट की वीडियो क्लिप बना ली। बाद में कुछ लोगों ने पति को काबू में किया। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पुलिस के अनुसार दोनों के परिजनों को चौकी में बुलवाया गया है। पुलिस ने पति का 81 पुलिस एक्ट में चालान काटकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें