सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर 2017 में फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी की थी। बाद में फरारी में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की के बालिग होने पर उसने उससे शादी कर ली थी।
अब उनका एक बेटा भी है। उसे अहसास नहीं था कि आगे चलकर वह पुराने मुकदमे में फंस जाएगा। दरअसल लड़की के मामा ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। मामा इस मामले में फैसला करने को तैयार नहीं है, जबकि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है।