पुलिस ने हत्या के आरोप में देवर टीटू और ससुर राय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिला जज के आदेश पर देवर टीटू जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। पिता को सात साल की कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो जमानत पर रिहा है।
चंबा थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीते दिन उन्हें मुखवीर से सूचना मिली थी कि शीशपाल अपने गांव की एक शादी में आया हुआ है, जो बारात में नकोट गांव गया हुआ है। पुलिस ने बीती रात को दबिश देकर बारात के लौटते समय आरोपी शीशपाल को भंडार गांव के समीप धर दबोच लिया।
थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि आरोपी शीशपाल (38) को बृहस्पतिवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरारी के बाद आरोपी पंजाब और उड़ीसा होटल में नौकरी करता था। इस दौरान उसने उड़ीसा में दूसरी शादी कर दी थी।