एटीएम कार्ड निकालने को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच सड़क ही जमकर नोकझोंक होने लगी।
पुलिस ने बताया कि एक दंपति दिल्ली से रुद्रप्रयाग जा रहा था। मिल्ट्री चौराहे के पास व्यक्ति ने वाहन रोका और अपना एटीएम चेक करने लगा, लेकिन एटीएम नहीं मिला।
इस पर उसने अपनी पत्नी से एटीएम के बारे में पूछताछ। पत्नि ने एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी न होने की बात कहीं। इस पर पति भड़क गया और पत्नि पर एटीएम कार्ड चोरी करने का आरोप लगाने लगा।
सड़क पर ही कार्ड को लेकर दोनों पति-पत्नी में जमकर कहासुनी होने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दंपति को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया और इसके बाद दोनों वहां चले गए।