फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: बाइक समेत गंगा में गिरे दंपत्ति, पति की मौके पर मौत, पत्नी की तलाश जारी

Mon, 14 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
bike accident
विज्ञापन

चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर बालगंगा डिग्री कालेज के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर बालगंगा नदी में समा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी नदी में डूब गए। इनमें युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि उसकी पत्नी का देर शाम तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक भिलंगना ब्लाक की आरगढ़ पट्टी के रगड़ी गांव निवासी दिनेश सिंह (32) पुत्र उदय सिंह और उसकी पत्नी बबीता देवी (27) सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरांचल ग्रामीण बैक घनसाली से मनरेगा के खाते से मजदूरी का पैसा निकालने के बाद घर लौट रहे थे।

तभी बालगंगा डिग्री कालेज के पास अंदरिया बैंड पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी मिनी बस से बचने के चक्कर में बाइक सवार दंपति 200 मीटर नीचे बालगंगा नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दिनेश का शव बरामद कर लिया, लेकिन युवक की पत्नी बबीता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

river death - फोटो : amarujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में बाइक सवार नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां सड़क पर दीवार के साथ क्रैश बैरियर होता तो यह दुर्घटना नहीं होती। बाइक सवार सड़क पर ही अटक जाते।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जरूरी उपकरण और बचाव दल की टीम में गोताखोर नहीं होने के कारण बचाव कार्य जल्द शुरू नहीं किया जा सका है।

स्थानीय युवक प्रवीन, विनय आर्य और पंकज ने नदी में उतर कर पानी के अंदर से दिनेश का शव बाहर निकाला। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें