फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी परेशान, साली को ले उड़े पतिदेव

Wed, 06 Nov 2013 08:03 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में साली के साथ परवान चढ़ रहे प्यार ने पत्नी से वेबफाई कर डाली। जीजा, साली को लेकर रफू चक्कर हो गया। पत्नी को इसकी भनक देर से लगी। महिला की ओर से पुलिस को इस मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


देर तक नहीं लौटा घर
देवी रोड निवासी एक युवक मंगलवार को अपनी साली के साथ भाग गया। जब वह देर रात तक भी वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी परेशान हो उठी। बुधवार को थाने में आकर उसने पति को तलाशने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि युवक का साली के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

साली को पहले भी ले गया था घुमाने
पहले भी कई बार साली को घुमाने के लिए घर से बाहर ले जाता रहा है। मंगलवार को भी वह साली को लेकर घर से निकला था, दो दिन बाद भी घर नहीं लौटा। छोटी बहन के साथ पति के भागने से परेशान महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें