फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर के विरोध में की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। एक बार फिर शीशमबाड़ा स्थित कूड़ेघर का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पछवादून संयुक्त समिति एवं उद्योग व्यापार मंडल समिति सेलाकुई ने कूड़ाघर के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। कूड़ाघर को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। लोगों ने कहा कि कूड़ाघर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कूड़ाघर से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आसपास का पर्यावरण भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों के लिए कूड़ाघर अभिशाप साबित हो रहा है। समस्या को संबंधित मंत्री, अधिकारी और विभाग के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग पूर्व में भी विरोध में लंबा आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि यदि कूड़ाघर अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। भूख हड़ताल करने वालों में अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, उपाध्यक्ष राजकुमार सहगल, सचिव राज गंगसारी, महामंत्री विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अरुण कुमार, विनय बंसल, राजेंद्र चौहान, राय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अशोक महावर, सीएम जोशी, दिनेश राणा, हसीमतुल्ला, बीरेंद्र प्रसाद, उमा पंवार, रेखा देवी, विनीता रावत, रविदास, विनोद कश्यप, अशोक, सुमन भट्ट, सुमिता भट्ट,योगेश महावर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें