फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सैकड़ों परिवार प्रदेश की वन भूमि पर जमा चुके कब्जा, सीएम धामी ने दिए एसआईटी जांच के आदेश

Mon, 22 Jul 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

तराई पश्चिम वन प्रभाग के अपर कोसी में 35 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमणकारी काबिज हैं।सीएम ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तराई पश्चिम वन प्रभाग के अपर कोसी में कब्जे के मामले एसआईटी जांच का आदेश दिया है, वहां पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो चुका है। एक- दाे नहीं बल्कि एक हजार से अधिक परिवार कब्जे की जमीन पर काबिज हैं।

सीएम धामी को अपर कोसी रेंज में सरकारी भूमि पर कब्जा होने और स्टांप पर भूमि बेचे जाने की शिकायत मिली थी, इसके बाद सीएम ने 17 जुलाई को मामले की जांच एसआईटी से कराने का आदेश दिया था। अपर कोसी रेंज की करीब 35 हेक्टेयर वन भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो चुका है। यह काम करीब ढाई दशक से चल रहा है। इस भूमि को स्टांप पर बेचने का खेल भी चल रहा है। मौजूदा समय में 1100 परिवार के भूमि पर काबिज होने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें...Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन

151 के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई

वन विभाग ने कब्जेदारों को 151 का बेदखली का नोटिस दिया हुआ है। इसमें करीब पांच परिवार उसके खिलाफ वन संरक्षक पश्चिम वृत्त में अपील की हुई है। वहीं, वन विभाग कब्जा खाली कराने की कोशिश में जुटा है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य का कहना है कि भूमि पर कब्जे को खाली कराने को लेकर प्रयास किया गया। इसमें बेदखली नोटिस दिए गए हैं। मामले में पुलिस, प्रशासन की मदद लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें