बजट की कमी भी मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने में आड़े आ रही
बीते दिनों राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इस आंकड़े को कम करने के लिए उत्तराखंड मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण निधि की स्थापना की बात कही गई थी, लेकिन अभी बात आगे नहीं बढ़ पाई है। बजट की कमी भी मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने में आड़े आ रही है।
228 मामलों में बांटा दो करोड़ से अधिक का मुआवजा
मानव वन्यजीव संघर्ष के 428 मामलों में अब तक 228 में दो करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। इनमें मानव मृत्यु के 49 मामलों में कुल एक करोड़ 82 लाख 62 हजार रुपये और 179 घायलों को 40 लाख 36 हजार रुपये मुआवजा बांटा गया है।
ये भी पढ़ें...Economic Survey: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार तीन लाख करोड़ पार, प्रतिव्यक्ति आय में 10.05% की बढ़ोतरी
इतनी दी जाती है क्षतिपूर्ति राशि
- साधरण घायल होने पर 15 हजार रुपये
- गंभीर घायल होने पर 50 हजार रुपये
- आंशिक रूप से अपंग होने पर एक लाख रुपये
- पूर्ण रूप से अपंग होने पर दो लाख रुपये