फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी को लेकर गैंग की मास्टरमांइड ने खोले राज, बताया भारत में कहां तक फैला है नेटवर्क

Wed, 06 Sep 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में ग‌िरफ्तार हुई मानव तस्करी गैंग की मास्टरमाइंड ने जो राज खोले उसे सुनकर पुल‌िस भी ह‌िल गई।  गैंग की मुखिया सीता देवी ने बताया क‌ि भारत में कहां तक उसके नेटवर्क फैले हैं। ऐसे में हरिद्वार पुलिस के समाने अब पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने के साथ यहां बेची गई महिलाओं और बच्चों को ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कालोनी से मानव तस्करी के घिनौने धंधे का भंडाफोड़ करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक परिवार के चार लोग दबोचे थे। पुलिस पूछताछ में गैंग की मुखिया सीता देवी ने कबूला था कि मानव तस्कर गैंग का नेटवर्क हरिद्वार से दक्षिण भारत तक फैला है।

कहा क‌ि उसने कई महिलाएं और बच्चों को बेचा है। उत्तराखंड के देहरादून के सहसपुर, विकासनगर, देहरादून शहर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, वेस्ट यूपी, हरियाणा और उड़ीसा तक उनके गैंग के सदस्य फैले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं को बेचने की बात सामने आई 

उसने बताया था कि सभी लोग एक दूसरे से जुड़े हैं।  पूछताछ में ये भी सामने आया कि गैंग की सक्रियता दक्षिण भारत में भी है। उत्तर भारत से कई महिलाओं और बच्चों को दक्षिण भारत में भी ले जाकर बेचा है। दक्षिण भारत से बेच दी गई महिलाओं और बच्चों को बरामद करना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। 

दो महिलाओं को बेचने की बात सामने आई 
गैंग लीडर सीता के खानपुर और हरबर्टपुर देहरादून में दो महिलाओं और उनके बच्चों को बेचने की बात सामने आई है। सीआईयू उन महिलाओं तक पहुंच भी गई है। अब उनको बेचे गए बच्चों को भी बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है।  

गैंग को रिमांड पर लेगी पुलिस 
मानव तस्करी गैंग के कब्जे से मुक्त कराई गई बिहार की महिला और भगवानपुर की युवती के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इधर, गैंग को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की भी तैयारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गैंग के हर सदस्य को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि महिलाओं और बच्चों की रिकवरी की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें