फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में मनमाने किराये पर जिलाधिकारी से जवाब तलब

Tue, 23 May 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर यात्रियों से घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का मनमाना किराया वसूलने पर मानवाधिकार आयोग ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी है। तय तिथि पर उपस्थित नहीं होने पर आयोग ने इसके लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पांच मई के अंक में ‘भक्तों से वसूल रहे मनमाना किराया’ शीर्षक से यात्रियों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। बताया गया कि केदार दर्शन को गौरीकुंड से घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का सहारा लेने वाले श्रद्धालुओं से किस तरह महंगा किराया वसूला जा रहा है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने रुद्रप्रयाग के डीएम को इस बारे में 11 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


लेकिन तय तिथि तक न तो डीएम के कोई प्रतिनिधि आयोग में हाजिर हुए और न इस बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग के अध्यक्ष जस्टिज जगदीश भल्ला और सदस्य डॉ. हेमलता ढौंढियाल ने मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन


आयोग ने माना कि न्याय की भावना को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को जवाब प्रस्तुत करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें