नींबू ने पहली बार दिखाए तेवर
देहरादून में नींबू ने कीमतों में उछालकर पहली बार तेवर दिखाए हैं। आमतौर पर प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छूती थी, लेकिन इस बार नींबू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात है कि प्याज और टमाटर के विकल्प मौजूद हैं। जबकि नींबू का कोई विकल्प नहीं है। अच्छी क्वालिटी के नींबू का एक दाना 10 रुपये का मिल रहा है। वहीं, पांच रुपये में खराब क्वालिटी वाले नींबू का एक पीस मिल रहा है। यह ज्यादातर नींबू हरे हैं, जिनके छिलके भी काफी मोटे हैं। इन नींबू पर रस भी नहीं निकल रहा है। जो 10 रुपये वाला दाना है, उसका छिलका भी पतला है और रस भी खूब निकल रहा है।
ये भी पढ़ें...सीएम आवास में कन्या पूजन: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग नवमी पर कन्याओं का लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, तस्वीरें
नींबू के फायदें
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है। इसमें 31 एमजी विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता जाता है।
नींबू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही ये पेट में जमे फैट को कम करने में भी असरदार साबित होता है। नींबू के रोजाना सेवन से भूख नियंत्रित रहती है।
बालों को घना बनाने से लेकर त्वचा में ग्लो बरकरार रखने में नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू में कैल्शियम, विटामिन सी, फास्फोरस आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जिन्हें स्टोन की शिकायत है उनको को अपनी डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि पथरी को बनने से रोकने में काफी हद तक असरदार साबित होता है।