फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खोदाई में कटी एचटी लाइन, पथरीबाग इलाके की गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआईएसबीटी फ्लाईओवर के पास नाला निर्माण में एनएचएआई के ठेकेदार की लापरवाही
I
I
I
Iएनएचएआई के ठेकेदार की लापरवाही से दून के पथरीबाग बिजली घर से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। नाला की खोदाई के दौरान बिजली की एचटी लाइन में कट लग गया, जिससे सप्लाई बाधित रही। दोपहर से लेकर देर रात तक ऊर्जा निगम के अधिकारी लाइन ठीक करने में लगे रहे। इस दौरान दूसरे बिजली घर से पथरीबाग स्टेशन को जोड़कर रोस्टिंग की गई। बीच-बीच में रोस्टिंग होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
I
I
I
Iमामला आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास का है। वहां पर एनएचएआई नाले का निर्माण करा रहा है। जिस कारण सड़क किनारे खोदाई का काम चल रहा है। इसी जगह से माजरा बिजलीघर से कारगी-पथरीबाग बिजलीघर के लिए 33 केवी की विद्युत लाइन भूमिगत गई है। सोमवार को कार्यदायी संस्था के ठेकेदार नाला निर्माण के लिए खोदाई करवा रहा था। उसी दौरान विद्युत लाइन कट गई। जिससे पथरीबाग बिजलीघर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

I
Iमौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे और लाइन को ठीक कराने का काम शुरू कराया। देर शाम करीब सात घंटे बाद लाइन चालू हो सकी। पथरीबाग बिजलीघर से जुड़े इलाके देहराखास, पाम सिटी, नारायण विहार, आदि एरिया प्रभावित रहा। हालांकि, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पथरीबाग क्षेत्र को आपूर्ति करने के लिए दून यूनिवर्सिटी बिजलीघर को जोड़कर रोस्टिंग की।
I
I
I
I
I
Iकट लगते ही ऑटोमेटिक लाइन हुई ट्रिप
I
I
I
I33 केवी की लाइन में कट लगने के दौरान यदि करंट फैलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहां काम करने वाले लोग करंट की चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि ऐसा होने से बच गया। लाइन में कट लगते ही ऑटोमेटिक लाइन ट्रिप हो गई।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iआईएसबीटी के पास नाला खोदाई के दौरान विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण रोस्टिंग कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू करना पड़ा। रात आठ बजे विद्युत लाइन को ठीक करा दिया गया। - प्रवेश कुमार, अधिशासी अभियंताI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें