फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर बाजार में कैसे कम होगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकानों का सामान लगाने से बाजार आने वाले लोगाें को पैदल चलने तक के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन


विकासनगर के मंडी चौक से लेकर डाकपत्थर तिराहे तक फैले मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या अत्यंत गंभीर हो गई है। बाजार स्थित अधिकतर दुकानों का सामान दुकानों के सामने के फुटपाथ से लेकर सड़क तक लगाया जाता है। इसके बाद बाजार आने वाले वाहन सवार अपने वाहन पार्क कर देते हैं। इस प्रकार की परिस्थिति से बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले दो लेन के दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन पर पूरी तरह दुकानदार व वाहन पार्किंग के तहत कब्जा हो जाता है। इससे राजमार्ग पर जाम लग जाता है।



अरविंद शर्मा, सुशील साहू आदि निवासियों ने बताया कि नगर में कराए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर वह अब तक पुलिस, तहसील प्रशासन, जिलाधिकारी व प्रदेश सरकार को 50 से अधिक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, बाजार में होने वाली वाहनों की पार्किंग से लेकर अतिक्रमण तक के मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध हुईं सभी कार्रवाइयां रेहड़ा-ठेली हटाने तक ही सीमित रही हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन




अतिक्रमण के मामले में सख्ती की जाएगी। नगर की समस्या के संबंध में नगर पालिका प्रशासन, पुलिस व व्यापारियों से बात करके समाधान निकाला जाएगा। - विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी विकासनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें