सेलाकुई थाना पुलिस ने ढाबा और वर्कशॉप संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गत दिन जिला टास्क फोर्स ने ढाबे से एक और वर्कशॉप से दो किशोरों को श्रममुक्त करवाया था। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स की टीम की ओर से तहरीर दी मिली थी। बताया कि गया था कि शुक्रवार मेन बाजार स्थित गढ़वाल वेज बिरयानी से 15 वर्षीय किशोर और जमनपुर स्थित ऑटो रिपेयरिंग अली की वर्कशॉप से 15 और 16 वर्षीय किशोर श्रममुक्त करवाए गए थे। तहरीर के आधार पर गढ़वाल वेज बिरयानी के संचालक वैभव राणा और ऑटो रिपेयरिंग अली के संचालक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी इमरान अली के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि किशोरों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।