फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी अधिवेशन के लिए कैसे आवंटित किया गया परेड ग्राउंड : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को उनके तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन परेड ग्राउंड में करने की अनुमति पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को इस सवाल का जवाब देना होगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के जो राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष और नेता विपक्ष हैं। उनकी सभा के लिए परेड ग्राउंड को यह तर्क देकर आवंटित नहीं किया गया था कि राजनैतिक कार्य व सभा के लिए आवंटन नहीं हो सकता। अब उसी स्थान को तीन दिन के अधिवेशन के लिए कैसे आवंटित किया गया?
विज्ञापन

धस्माना ने कहा कि इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण सवाल यह है कि भाजपा के छात्र विंग के अधिवेशन स्थल का नाम भगवान बिरसा मुंडा नगर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा झारखंड के महापुरुष हैं और उनका हम भी सम्मान करते हैं लेकिन उत्तराखंड में आयोजित हो रहे कार्यक्रम स्थल का नाम उत्तराखंड के किसी महापुरुष के नाम पर किए जाने की बजाय झारखंड के किसी महापुरुष के नाम किया जाना समझ से परे है। जबकि उत्तराखंड में अनेक विभूतियां राजनैतिक, साहित्यिक, सामाजिक क्षेत्र की हैं जिन्होंने क्षेत्र का नाम देश में और दुनिया में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें