फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखें, कैसे करें म्युचुअल फंड में बेहतर निवेश

Tue, 23 Jul 2013 09:57 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं या करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। प्रभावी वित्तीय नियोजन पर आने वाली 27 जुलाई को निवेश जागरूकता कार्यक्रम (कोटक महिंद्रा इंवेस्टर्स मीट) होने जा रहा है।
विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में शाम साढ़े छह बजे से होने वाले इस निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में कोटक म्युचुअल फंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे।

सुरक्षित तरीके से निवेश करना सीखना बेहद जरूरी
वह उपस्थित निवेशकों को म्युचुअल फंड में प्रभावी और सुरक्षित तरीके से निवेश करने संबंधी जानकारी देंगे। वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर पैसा बचाना और उसे सुरक्षित तरीके से निवेश करना सीखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


अच्छा पोर्टफोलियो वही है, जो कम-से-कम वित्तीय खतरे के साथ अधिक-से-अधिक रिटर्न दे। डीमैट एकाउंट के बगैर इक्विटी का लाभ लेने के लिए म्युचुअल फंड सबसे अच्छा माध्यम है।

रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल के आधार पर योजनाएं
कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड विभिन्न निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से भिन्न रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल के आधार पर योजनाएं देता है। धनवृद्धि के साथ ही निवेश प्रक्रिया को आसान बनाना इसका उद्देश्य है।

बता दें कि कोटक म्युचुअल फंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह को वित्तीय सेवा क्षेत्र का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह बीमा और म्युचुअल फंड से जुड़े रहे हैं। अगस्त 2007 से कोटक महिंद्रा के साथ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें