फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराक होते हुए कैसे नहर में डूबा अतुल?

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। तैराक होते हुए 95 किलो का अतुल पाराशर माल देवता नहर में कैसे डूब गया। यह बात पुलिस के लिए जांच की विषय बन गई है। कई बार नहर खंगालने के बाद भी अतुल के न मिलने के बाद पुलिस अब दूसरे पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। अतुल की प्रेमिका पहले दिन से अतुल आंखाें के सामने डूबने से इनकार करती रही है। ऐसे में पुलिस अब उन लोगों की तलाश में है, जिन्होंने अतुल के डूबने की बात कही थी। उस समय माल देवता के टावर पर करीब 200 मोबाइल सक्रिय पाए गए। पुलिस अब इन सभी से संपर्क कर गुत्थी सुलझाने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें, हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद निवासी अतुल पाराशर (32) विवाहित होते हुए अक्सर रायपुर में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आता रहता था। 24 नवंबर को वह तीसरे पहर अपनी प्रेमिका के साथ माल देवता घूमने गया था। नहर की गहराई नापने को युवक नहर में उतर गया था। उस समय कहा गया कि बहाव अधिक होने के कारण वह नहर में बहता चला गया। युवती की सूचना पर पहुंची रायपुर कोतवाली पुलिस और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम एक सप्ताह तक नहर बंद कराकर अतुल पाराशर की तलाश की थी, लेकिन वहां से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल सका, जिससे अतुल के साथ अनहोनी की पुष्टि हो सके। अतुल की प्रेमिका ने पहले ही साफ कहा था कि अतुल उसके सामने नहर में नहीं डूबा है।
इसी बीच पुलिस को पता चला कि अतुल पाराशर तैरना जानता था। दूसरा उसका शरीर भारी भरकम था। ऐसे में पानी में बहकर जाने की बात गले नहीं उतर रही थी। पुलिस को अब उस प्रत्यक्षदर्शी की तलाश है, जिसने अतुल को पानी में बहते देखा था। इसी कड़ी में पुलिस ने माल देवता के मोबाइल टावर का डाटा जुटाया है। सूत्रों के मुताबिक अनहोनी के समय करीब 200 के करीब मोबाइल फोन वहां सक्रिय थे। इनमें से अधिकांश नंबर आसपास के गांव के लोगों के हैं। पुलिस दूसरी संभावनाआें पर जांच पड़ताल में लगी है। अतुल पाराशर के कई रिश्तों में फंसा होने के साथ उस पर काफी कर्जा भी है। हालांकि परिजनाें ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रायपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्हें शक है कि अतुल की गर्लफ्रेंड भी कुछ ना कुछ छिपा रही है। प्रेमिका एक रिटायर्ड सीओ की बेटी है। इस कारण पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

---
माल देवता नहर में बहे अतुल पाराशर की गुत्थी सुलझाने को कई टीमें गठित की गई हैं। नहर को कई बार खंगालने के बाद भी अतुल का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें