फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते घर का सपना ऐसे होगा साकार

Tue, 12 Nov 2013 11:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में जल्द ही सस्ते घर का सपना सच होने वाला है। इसके लिए राज्य सहकारी संघ और राज्य सहकारी बैंक आवास संघ में पूंजी लगाने के लिए तैयार है। इन तीनों संस्थाओं के बीच में करार हो गया है।
विज्ञापन


विवाद के घेरे में आ गई थी संस्था
आवास संघ का गठन भाजपा सरकार के कार्यकाल में बाकायदा कैबिनेट के जरिए किया गया था। उस समय सरकार ने कहा था कि लोअर इनकम ग्रुप और मिडल इनकम ग्रुप के लिए यह संस्था सस्ते मकान बनाकर देगी। पर गठन के साथ ही यह संस्था विवादों के घेरे में आ गई थी।

पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट

हाल यह था कि संस्था पर बिना जमीन के ही फ्लेट दिल्ली और मुंबई में बुक करने का आरोप लगा था। इन मामलों की जांच भी हुई और चार अलग-अलग जांच में इसकी पुष्टि भी हुई। तब से आवास संघ डंप पड़ा था।
विज्ञापन


अब आवास संघ को फिर से जिंदा किया जा रहा है। आवास संघ के पास इस समय क्रियाशील पूंजी नही है। लिहाजा इस समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सहकारी संघ और राज्य सहकारी बैंक सामने आए हैं।

क्रियाशील पूंजी से जमीन की व्यवस्था
राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के मुताबिक आवास संघ की क्रियाशील पूंजी से जमीन की व्यवस्था की जाएगी और इसके बाद सस्ते मकान बनाए जाएंगे। आवास संघ का इन दोनों संस्थाओं केसाथ करार हो गया है।

पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'

प्रदेश में लोअर इनकम ग्रुप के लिए एक सस्ते घर का सपना फिलहाल दूर की कौड़ी बना हुआ है। पिछले 12 साल मे एमडीडीए बमुश्किल ही कुछ एक प्रोजेक्ट कर पाया है। जबकि शहरों की ओर तेजी से हो रहे पलायन के चलते शहरों में सस्ते घरों की जरूरत तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें