फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
कावाखेड़ा गांव में आग से खाक हुआ मकान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कावाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर एक मकान में आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। आग में घर का काफी सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने पड़ोसियों के घर में शरण ले रखी है।
विज्ञापन

कावा खेड़ा गांव में पुरचंद पुत्र गुलाब सिंह नोरा का मकान है। बुधवार दोपहर घर में के सभी लोग खेतों पर गए हुए थे। इस दौरान घर के पास से गुजर रहे एक बच्चे ने मकान से धुआं उठता देखा। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुरचंद को जानकारी दी। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। पुरचंद ने बताया कि आग से टीवी, फ्रिज, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, अनाज आदि सारा सामान पूरी तरह जल गया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुल्हाड़ विजय रावत ने बताया कि पीड़ित अत्यंत गरीब है। उसकी मदद के लिए तहसील प्रशासन से गुहार लगाई गई है। तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें