फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूनः छह सौ लोगों के घर का सपना होगा पूरा

Sun, 03 Jan 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
15 फरवरी तक एमडीडीए देहरादून के 600 लोगों के घर का सपना पूरा कर देगा। आईएसबीटी स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट को 15 फरवरी तक पूरा कर ग्राहकों को कब्जा दे दिया जाएगा। शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि इडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी के 600 फ्लैट से अधिक का निर्माण तय समय पर होना चाहिए। ताकि 15 फरवरी से पहले ग्राहकों को फ्लैट पर कब्जा दिलाया जा सके। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट में समयसीमा और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सुंदरम ने एचआईजी और एमआईजी के लिए तैयार हो रहे प्रोजेक्ट का काम भी तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को तय समय के भीतर कब्जा दिलाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रिवर फ्रंट योजना के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


योजना की जद में आ रही जमीन के मालिकों से बातचीत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत लोगों की जमीन लेने के लिए अधिकारी बातचीत करने जाएंगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता नत्था सिंह रावत, अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी, संयुक्त सचिव मीनाक्षी पटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें