फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से हिला उत्तर भारत, रुद्रप्रयाग के कई घरों में आई दरारें, हाई अलर्ट पर NDRF

Tue, 07 Feb 2017 07:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
earthquake
विज्ञापन
सोमवार की रात भूकंप के झटकों से उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कांप उठा। रुद्रप्रयाग के जखौली ब्लॉक के बडमापट्टी में कई गांवों में मकानों में दरारें आ गई। रुद्रप्रयाग कालीमठ में एक मकान के ध्वस्त होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इसमें एक महिला घायल हो गई है।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में भूकंप की वजह से अफरातफरी मची रही। मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई है। भकूंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पुंड में बताया गया है। भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी।

सोमवार को रात्रि 10:33 बजे अचानक धरती हिलने लगी। हालांकि भूकंप महज दो से चार सेकेंड का था लेकिन इससे लोगों में दहशत फैल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क हुए ठप

देहरादून में लोग घरों से बाहर आ गए। - फोटो : AmarUjala
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग रीजन था। भूकंप का असर राजधानी देहरादून सहित समूचे उत्तराखंड में महसूस किया गया। पूरे कुमाऊं में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 

जखौली की बडमापट्टी के कुछ घरों में भूकंप की वजह से मकानों में दरारें आ गई। रुद्रप्रयाग बाजार से लेकर केदारनाथ तक हलचल मची रही। मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए। हालांकि एसपी रुद्रप्रयाग पीएन मीणा ने बताया कि अभी कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें