फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मकान ढहने से दो किशोर दबे, एक की मौत

Sun, 24 Sep 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
house collaps in dehradun
विज्ञापन
देहरादून स्थित नेशविला रोड में एक मकान के ढहने से दो किशोर मलबे में दब गए। घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है।  सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्‍क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन


बता दें कि घटना नेशविला रोड से आगे डंगवाल मार्ग, चुक्खुवाला की है। मकान मालिक महावीर प्रसाद के किरायेदार राम बहादुर का भवन ढहने से उसके दो बच्चे दब गये। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवम फायर टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू में राम बहादुर के दोनों बच्चों विनोद उम्र करीब 16 वर्ष, दीपक उम्र करीब 14 वर्ष को निकाला गया। जिसमें विनोद की स्थिति ठीक है जबकि दीपक को अत्यधिक गम्भीर एवं बेहोश होने के कारण हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें