मसूरी। मसूरी में आगामी 30 जून तक होटल नहीं खोले जायेंगे यह निर्णय मसूरी होटल एसोसिएशन कार्यकारणी की षुक्रवार को आहुत हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई सरकारी दिशा निर्देशों को पूर्णतः पालन कर अपना प्रतिष्ठान खोलना चाहता है तो वह अपने होटल खोल सकता है। होटल एसोसिएशन के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि मसूरी होटल एसोसिएशन ने आगामी 30 जून तक होटल न खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने मसूरी में प्र्यटकों की आवाजाही ना के बराबर है ऐसे में होटल को खोलने का कोई फायदा नही है। वही प्रदेष सरकार द्वारा होटलों को खोलने दको लेकर जारी एडवाइसरी में कई सख्त नियम है जिना पालन करना अनिवार्य है । बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई होटल स्वामी अपना होटल खोलना चाहता है तो वह सरकारी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा व अगर सरकारी दिशा निर्देशों की अवहेलना के साथ कोई घटना हुई तो उसकी सारी जिम्मेदारी होटल स्वामी की होगी। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.एन माथुर, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, राम कुमार, रजत अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।