मसूरी। मसूरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर एकत्रित होकर चाइना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर चाइना के पुतले को आग के हवाले किया गया इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चाइना के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि चाइना लगातार छल की राजनीति करता है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने भारत की सरकार से जल्द चाइना को जवाब देने की मांग की। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में चाइनीस सामान को बेचने नही देगे ओर अगर कोई बेचेगे तो उसका भी विरोध किया जायेगा। इस मौके पर रविंद्र रावत, आशीष जोशी, आदित्य पडियार, अमित पवार, पूजा नेगी काजल नेगी, कुनाल, नितिन शाह, सिद्धार्थ, अर्जुन राहुल रावत अनीता सक्सेना मौजूद थी।