फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेड़ गिरने से होटल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Mon, 24 Aug 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार मध्य रात्रि माल रोड पर गढ़वाल टैरेस के समीप एक सूखा विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जबकि भारी-भरकम हिस्सा सड़क किनारे स्थित होटल की छत पर जा अटका। पेड़ गिरने से होटल की छत और सड़क किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि होटल के बाहर खड़ी एक गाड़ी को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को करीब ढाई बजे भारी बारिश के बीच गढ़वाल टैरेस के निकट सूखा हुआ भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे होटल की छत, होटल के बाहर खड़ी कार और रेलिंग को नुकसान हुआ है। होटल स्वामी अजय भार्गव ने बताया कि घटना रात करीब ढाई बजे की है। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ माल रोड की ओर गिर पड़ा। पेड़ का एक हिस्सा होटल की छत पर जा अटकने से छत और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा, जबकि होटल के बाहर खड़ी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि घटना के समय आसपास पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ सड़क से हटाया। वन विभाग के अधिकारी अभिषेक सजवाण के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुराने पेड़ों से हादसों का डर
सभासद पंकज खत्री, रणवीर कंडारी सहित अन्य ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी में कई पुराने और कमजोर पेड़ हादसों का कारण बन सकते हैं। लोगों ने नगर क्षेत्र में कमजोर, सूखे और जर्जर पेड़ों का व्यापक सर्वे कराकर खतरनाक पेड़ों को समय रहते हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें