मैदानी इलाकों में लगातार दूसरे दिन तेज धूप की वजह से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी आगामी दो दिन और गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।
मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। राजधानी में सुबह से तेज धूप खिली होने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
बाकी ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। आगामी दो 48 घंटे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी आ सकती है। राजधानी में भी मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। राजधानी का तापमान बुधवार को 37 डिग्री पर पहुंच सकता है।