फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा की रूपरेखा की तय

Sat, 11 Jul 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। मां चंडिका देवी चमेठी-पोखरी की बन्याथ (देवरा) यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर समिति और देवरा यात्रा समिति जल्द यात्रा की रूपरेखा तय करेगी। चंडिका देवी की देवरा यात्रा नवरात्रों में शुरू होगी। इसके बाद देवी पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देगी। इस ऐतिहासिक व धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति व यात्रा समिति की ओर से तैयारियां चल रही हैं। यात्रा के लिए ब्लॉक सभागार पोखरी में मंदिर समिति ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में ब्रह्मगुरु दीपक कुंवर के नेतृत्व में ही यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि जल्द मंदिर समिति और देवरा यात्रा समिति के पदाधिकारी आपसी सहमति से यात्रा की रूपरेखा, कार्यक्रम आदि निर्धारित करेंगे। बैठक में देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, महिधर पंत, कुंवर सिंह चौधरी, राघवानंद डंगवाल, हनुमंत सिंह असवाल, माहेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें