फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar News: नशीले इंजेक्शन और दवाओं के साथ अस्पताल संचालक गिरफ्तार, सप्लाई करने जा रहा था हिमाचल

Thu, 25 Apr 2024 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

पुलिस ने विकासनगर रोड हरबर्टपुर में एक संदिग्ध कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 105 नशीले इंजेक्शन, 720 नशे के कैप्सूल और 410 टेबलेट बरामद हुए।
विज्ञापन
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और दवाओं के साथ कार सवार अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वह दवा लेकर हिमाचल प्रदेश के पांवटा में किसी को सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी अधोईवाला देहरादून का रहने वाला है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चौकी प्रभारी बाजार सनोज कुमार की नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बीते मंगलवार की रात को विकासनगर रोड हरबर्टपुर में एक संदिग्ध कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 105 नशीले इंजेक्शन, 720 नशे के कैप्सूल और 410 टेबलेट बरामद हुए। कार सवार दवाओं के परिवहन के संबंध कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Roorkee:  कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान शाह आलम निवासी रक्षा विहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर के रूप में हुई। आरोपी नेहरू काॅलोनी देहरादून में अस्पताल चलाता है। आरोपी पर पूर्व में धोखाधड़ी, बलवा, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। कार को सीज कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें