फोटो...
चकराता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता की ओर से सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए पल्स एनीमिया महा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चकराता के 29 उप केंद्रों में 407 एनीमिया टेस्ट किए गए हैं। तीन फरवरी से 10 फरवरी तक संचालित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य समस्त गर्भवतियों में एनीमिया की जांच और उसके लिए उपचार उपलब्ध कराना है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि महा अभियान के तहत चार से 10 फरवरी तक मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। जिसमें ऐसी गर्भवती महिलाओं को सेवाओं उपलब्ध कराई जाएगी, जो किसी कारणवश महा अभियान में शामिल नहीं हो पाई थीं। ब्लॉक समन्वयक महावीर सिंह राणा एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अश्विनी कुमार ने क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को जन-जन तक प्रचार करने के लिए निर्देशित किया। संवाद