फोटो....
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में छात्र-छात्राओं के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रोगों से निदान के लिए योगासनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर उन्हें सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही छात्रों को आसनों के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सुनील अग्रवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। योग करने वाले व्यक्ति में गंभीर बीमारी के लगने की संभावना कम रहती है। बताया कि हमें जीवन में नियमित योग करने की आदत डालनी चाहिए। योग से मानसिक तनाव को भी दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्रों को चंद्रभेदी, भ्रामरी प्राणायाम और ऊं का उच्चारण भी कराया गया। संवाद