फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम जाने वाले घोड़े-खच्चर अब पहनेंगे डायपर, वजह चौंकाने वाली

Mon, 22 May 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आपको सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेक‌िन लेक‌िन लेक‌िन यह सच है। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर अब घोड़े-खच्‍चरों को डाइपर पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन

यह कदम ज‌िला प्रशासन ने यात्रा रूट पर गंदगी को देखते हुए ल‌िया है।

इसके लिए जिला प्रशासन घोड़े व खच्चरों को डाइपर पहनाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल जानकीचट्टी से यमुनोत्रीधाम तक जाने के लिए पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।

यात्रियों और घोड़े खच्चरों के चलने के लिए यहां एक ही पैदल रास्ता है, जो बेहद संकरा रास्ता है। सामान और यात्रियों को ले जाते समय घोड़े खच्चर जगह-जगह मल करते हैं, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का होगा डायपर

Yamunotri highway - फोटो : amarujala.
इसलिए अब जिला प्रशासन यमुनोत्री पैदल रास्ते पर चलने वाले घोड़े खच्चरों को डाइपर पहनाने जा रहा है। बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान इन दिनों यमुनोत्री धाम दस हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और हर दिन मार्ग पर जबकि हर दिन 60 से अधिक घोड़े-खच्चर यहां चलते हैं।

साथ दर्जनों डंडी-कंडी ले जाने वाले मजदूर भी इसी रास्ते से चलते हैं। ऐसे में गंदगी होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे निपटने के लिए घोड़े- खच्चरों को बैग नुमा कपड़े के बने डाइपर पहनाए जाएंगे।

​डीएम डा. आशीष कुमार ने बताया कि घोड़े, खच्चरों को डाइपर पहनाए जाएंगे, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें