पटेलनगर के लालपुल के पास सोमवार को फुटपाथ पर बैठे छह मजदूरों को सिटी बस ने कुचल दिया। इससे सभी मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दो मजदूर आहद और मानसिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
ये सभी मजदूर रोज की तरह रोजी रोटी के लिए लालपुल पर बैठे थे। पुलिस का कहना है कि चालक की तबीयत खराब होने से हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर सिटी बस को कब्जे में लिया है। सोमवार को लालपुल पर मजदूर मजदूरी के लिए फुटपाथ पर बैठे थे, तभी एक सिटी बस अनियंत्रित हो गई। सिटी बस ने फुटपाथ पर छह मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में आहद निवासी राजीवनगर, चमनपुरी पटेलनगर, रतन कुमार निवासी बलिया, यूपी, संजीत निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, सुखराज साहनी निवासी ग्राम बिसौल, दरभंगा, बिहार और मानसिंह घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिस कारण हादसा हुआ। चालक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गंभीर हालत के चलते आहद की मौत हो गई। जबकि देर रात मानसिंह की भी मौत हो गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक अर्जुन निवासी राजपुर रोड कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Dehradun Accident: दर्दनाक हादसा, लालपुर के पास तेज रफ्तार सिटी बस का कहर, छह लोगों को मारी टक्कर