फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने के लिए कार्य करने वाले देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयं​ती पर प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में रिवर्स पलायन के लिए प्रया?
विज्ञापन
देहरादून। संस्कार परिवार सेवा समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व बेला पर उत्तराखंड से पलायन रोकने और रिवर्स पलायन के लिए प्रयासरत लोगों को ‘देवभूमि रत्न सम्मान 2020 से सम्मानित किया। इस दौरान यूथ फाउंडेशन के कर्नल अजय कोठियाल सहित कई लोगों को पगड़ी, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही देवभूमि दिव्य ग्राम योजना का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित समारोह का शुभारंभ चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगाईं, संस्कार परिवार के आचार्य विपिन जोशी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि उनका सपना उत्तराखंड के गांवों को योग और आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित करना है। चारधाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगाईं ने भी पलायन पर चिंता जताई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर सुनील उनियाल गामा ने युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने पर कई लोगों को सम्मानित किया। इनमें यूथ फाउंडेशन के अजय कोठियाल, पहाड़ों में बागवानी और रिजॉट खोलने के लिए विक्रम बिष्ट, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य कर रहे संजय भगत, योगेश बधानी व रिचा, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सुशील लोहानी, बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे निर्मल तोमर, होमस्टे का कार्य कर रहे दिलबर सिंह बिष्ट, गौ पालन का कार्य कर रहे प्रकाश बड़ोला, रिवर्स पलायन के लिए कार्य कर रहे जेपी मैठानी, अनीता मैठानी, फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे बीरेंद्र सिंह रावत आदि को देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। बबीता शाह लोहनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर सागर गुरंग, रमा गोयल, कमल रजवार, प्रेरणा पांड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें