कई महीनों से रडार पर था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी इमाम खान रक्षा मंत्रालय के रडार पर पिछले कई महीनों से था। बताया जा रहा है कि मोबाइल की तकनीकी विश्लेषण में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद टीम ने सोमवार की देर शाम रुड़की पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
चार साल पहले पकड़ा गया था इंजीनियर
रुड़की से हनीट्रैप से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हनीट्रैप का मामला सामने आ चुका है। हालांकि, यह मामला रुड़की बीईजी से जुड़ा हुआ है। जबकि करीब चार साल पहले हनीट्रैप के तार भी रुड़की से जुड़े थे। दरअसल, हनीट्रैप के मामले में नागपुर डीआरडीओ में कार्यरत नेहरू नगर, रुड़की निवासी सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान महिला को गोपनीय दस्तावेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय उत्तर प्रदेश एटीएस और मिलिट्री इंटेलीजेंस ने आरोपी के घर से एक लेपटाप बरामद किया था।