फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने मचाया ऐसा आतंक कि रोकना पड़ा ट्रैफिक, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Mar 2019 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मधुमक्खी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में रुड़की के गंगनहर पटरी पर अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। एक बाइक सवार मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गया जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिपेंद्र सिंह ने बोट क्लब पर बैरिकेड लगवाकर लोगों को पटरी की तरफ जाने से रोका। गंगनहर पुलिस ने भी गणेशपुर पुल से पटरी की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात रुकवा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों का आतंक जारी रहा। पुलिस ने गंभीर घायल छह लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे किसी ने गंगनहर पटरी पर कूड़े में आग लगा दी। इससे पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर धुआं लग गया और मधुमक्खियों के झुंड ने पटरी से गुजरने वाले वाहन चालकों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से गंगनहर की पटरी पर वाहन चालकों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

कई बाइक चालकों के शरीर पर मधुमक्खियां बुरी तरह चिपट गईं। बाइक चालक शोर मचाते हुए बाइक मौके पर ही छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों से बचने के चक्कर में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया।  मधुमक्खियों ने युवक को डंक मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा।

मधुमक्खियों के हमले से करीब 20 लोख जख्मी हो गए। देखते ही देखते गंगनहर की पटरी पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग एक-दूसरे को आगे न जाने की सलाह देने लगे। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर यातायात रोक दिया। इसके बाद वाहन चालकों को गणेशपुर से मिलिट्री चौक होते हुए गुजारा गया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों का तांडव जारी रहा।

बाइक सवार समेत मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक समेत छह लोगों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। करीब डेढ़ घंटे बाद मधुमक्खियों का आतंक कम हुआ तो पटरी पर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन

विधायक के कार्यालय में घुसे लोग
मधुमक्खियों से बचने के लिए कई लोग विधायक प्रदीप बत्रा और सिंचाई विभाग के सरकारी आवासों में जा घुसे। इससे यहां भी अफरातफरी मच गई। इस बीच जिन लोगों को मधुमक्खी चिपट रही थी, धुआं कर उन्हें बचाया गया। इस दौरान कई लोग विधायक प्रदीप बत्रा के कार्यालय के अंदर भी जा घुसे। काफी देर तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा।

कई लोग हुए चोटिल 
मधुमक्खियों के हमले से बचने के चक्कर में कई वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इस दौरान कई कार सवारों ने बीच में ही कार रोक दी और लोगों को कार में बैठाकर उनकी जान बचाई। कई कार चालक अपना वाहन लेकर पीछे की तरफ वापस हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें