दो ब्रांच में 90 सीटों पर प्रस्तावित हैं प्रवेश
पॉलीटेक्निक में बीटेक की दो ब्रांच में प्रवेश प्रस्तावित हैं। इसके तह कंप्यूटर साइंस की ब्रांच में 60 और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग ब्रांच में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। हालांकि, देरी से अनुमति जारी होने के चलते प्रवेश लेने वाले छात्रों की कमी रहेगी। क्योंकि, हाल ही में यूटीयू ने काउंसलिंग पूर्ण कराई है। इसमें अधिकांश छात्र प्रवेश ले चुके हैं।
नरेंद्र नगर पॉलीटेक्निक परिसर में बीटेक संचालन का मामला वित्त विभाग में अटका है। जल्द ही यहां से अनुमति दिलाने के बाद कैबिनेट में पास करा लिया जाएगा। इसी सत्र से बीटेक में प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। - सुबोध उनियाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अतिवृष्टि के बाद पहली बार एक दिन में सात हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिखा उत्साह
हमारी ओर से पूरी तैयारी है। जैसे ही शासन की ओर से आदेश जारी होंगे, तभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। पदों के सृजन के मद्देनजर फैकल्टी आदि की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। - प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति, उत्तराखंड तकनीकी विवि