फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंबेडकर पर टिप्पणी करने पर गृह मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडी चौक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। संसद में भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मंडी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कितेश जायसवाल ने कहा कि देश को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए संविधान देने वाले भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का इस प्रकार से बयान देना देश के महापुरुष के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाला है। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सुभाष चंदेल, मनु कुमार, हर्ष मस्ताना, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, बलजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, रोहित रोहिल्ला, केवल राम आजाद, अंकित सोनकर, विजय कुमार, विनोद पासवान, एंथोनी, रिंकू कन्नौजिया, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें