13 में से छह हेलिपैड वर्तमान में संचालित
प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 13 हेलिपैड बने हुए हैं। इनमें से केवल छह ही हेलिपैड संचालित हैं। अन्य सात हेलिपैड को बनाने का काम प्रगतिशील है। फिलहाल छह हेलिपैड पर ही तैनाती की जाएगी। जब अन्य हेलिपैड बनकर पूरी तैयार हो जाएंगे। तब इन पर भी तैनाती होगी।
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा
शासन की ओर से हेलिपैड की सुरक्षा के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाने की बाबत कहा गया है। इसके लिए कितना खर्च आएगा, यह भी जानकारी मांगी गई है। विभाग की ओर से सभी जिलों से नौ-नौ होमगार्डों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद इन होमगार्डों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी।-केवल खुराना, आईजी-कमांडेंट जनरल होमगार्ड, देहरादून