फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की मौत, पैर फिसलकर खाई में गिरने से हुआ हादसा

Fri, 25 Jan 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की बुधवार की शाम खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


विण विकास खंड में तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर चंद्री राम (59) पुत्र विश्राम राम निवासी स्यूंसी, पट्टी बीसा बजेड़ बुधवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। वह पिथौरागढ़ से जाजरदेवल तक जीप से पहुंचे और वहां से पैदल ही घर को चल दिए।

शाम साढ़े पांच बजे विपुल गांव के पास पैर फिसलने से वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक चंद्री चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें