फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अगले साल 31 मार्च तक 1,872 को मिलेगी अपने घर की सौगात, शहरी विकास मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Tue, 19 Nov 2024 12:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहरी विकास मंत्री ने ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की बैठक की। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के तहत 1,872 ईडब्ल्यूएस आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले में अगले साल 31 मार्च 1,875 लोगों को अपने आवास की सौगात मिलेगी। ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ये जानकारी दी।

सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने कहा, किच्छा में लगभग नौ करोड़ 63 लाख रुपये में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। खटीमा में करीब आठ करोड़ 27 लाख रुपये में बस अड्डा लगभग पूरा होने वाला है। काशीपुर में पंत पार्क का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

कहा, खटीमा में करीब 25 लाख रुपये के दीनदयाल पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। खटीमा में लगभग एक करोड़ रुपये से निर्मित कुष्ठ आश्रम का कार्य भी पूरा हो चुका है। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के तहत 1,872 ईडब्ल्यूएस आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

काम में तेजी और पारदर्शिता आएगी

विज्ञापन

कहा, रुद्रपुर में 51 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 46 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। जिस पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। मंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि नक्शों पर एक ही बार में आपत्तियां लगाई जाएं। उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident:  घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया...उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

कहा, प्राधिकरण में सात जेई की नियुक्तियां की गई हैं, जिससे काम में तेजी और पारदर्शिता आएगी। मंत्री ने नए विकास कार्यों जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में वेयरहाउस निर्माण, रुद्रपुर में रोड बाइंडिंग, नगर निकाय क्षेत्रों में पार्कों के सौन्दर्यीकरण आदि के लिए भी अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें