फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
I- राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रमI
विज्ञापन




राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति की ओर से होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दी।



महानगर की विभिन्न स्थानों से आई 10 से अधिक कीर्तन मंडलियों में 100 से अधिक महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक परिधानों एवं वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले मंगलवार को सेवलाकला स्थित एक गेस्ट हाउस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल और पूनम मंमगाई ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से गढ़वाली कुमाउनी जौनसारी व नेपाली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद फूलों की महानगर मंत्री राजेश कंबोज, मंजू कौशिक, अर्चना थापा, सुरेंद्र थापा, भाजपा महानगर किसान मोर्चा महामंत्री जितेंद्र सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अनुज वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iप्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन पूजा-अर्चनाI

अजबपुर खुर्द के सरस्वती विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन पूजा अर्चना करते हुए देव मूर्तियों का फूल, वस्त्र और द्रव्य से वास किया गया। समिति के अध्यक्ष पंचन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह 7 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र बेचैन कड़ियाल, उपाध्यक्ष बीएस चौहान, कैलाश राम तिवारी, सचिव गजेंद्र भंडारी, मंदिर संयोजक मूर्ति राम बिजलवान, संयोजक दिनेश जुयाल, अनूप सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें