फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामचरितमानस ने जीवन के हर क्षेत्र के लिए आदर्श स्थापित किया : कैलाशानंद गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की देहरादून इकाई के उद्घाटन अवसर पर आदर्श परिवार के निर्माण में श्रीरामचरितमानस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल भक्तिमार्ग के साधकों का भाव ही पुष्ट नहीं करती, वरन उनका आध्यात्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक जीवन का भी मार्गदर्शन करती है। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कैलाशानंद गिरि ने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन समाज के असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित है। कार्यक्रम में डॉ. मुन्नीलाल शर्मा, उमेश शाह, राजेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंडियन चेंबर्स ऑफ फेमर्स के सचिव अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी योगेंद्र चौधरी, धर्मपाल सैनी, आनंद गुप्ता, अलका छारी, आश्विन सहित पूरे देश से अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें