मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके पीछे भक्त प्रह्लाद की कथा जुड़ी है जो सच्चाई और विश्वास की सीख देती है। पर्वतीय कल्याण समिति मोहनपुर स्मिथनगर की ओर से भवन में होलिका पूजन किया गया। इसके बाद रात के समय होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही जगह-जगह होली के गीत गाए गए।
पूजन के साथ लगाया गुलाल, गले मिलकर दी बधाई
होलिका पूजन के साथ ही महिलाओं ने परिक्रमा कर सुख-सम़ृद्धि की कामना की। इसके साथ ही होलिका पूजन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।