फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनेगी छठ, सार्वजनिक अवकाश घोषित

Thu, 03 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छठ पूजा - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सात नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सात नवंबर को छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश बैंकों, कोषागारों व उप कोषागारों को छोड़ कर अन्य सभी सरकारी दफ्तरों में रहेगा।

बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं छठ
इस संबंध में विधायक व सभा सचिव राजकुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में बड़ी तादाद में जनसमुदाय शिरकत करता है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्यसचिव को यह निर्देश भी दिए हैं कि छठ पूजा के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए जाएं। सभी घाटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। साफ तौर पर कहा गया है कि रिस्पना व बिंदाल आदि नदियों के घाटों पर विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अन्य नदियों की भी साफ सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें