हनुमद्धाम में होली खेलती युवतियां और महिलाएं।
- फोटो : VIKAS NAGAR
हवा में उड़ता गुलाल, रंगों की फुहार और डीजे पर धमाल के बीच मंगलवार को पछवादून के गली-मोहल्लों में जमकर होली खेली गई। सोमवार शाम को होलिका दहन के साथ ही डीजे पर रंग बरसे भीगे चुनर वाली...जैसे गीत गूंजने लगे।
फाग की मस्ती के बीच परंपराओं में लिपटी गुझिया की मिठास हर तरफ नजर आई। जगह-जगह लोगों ने सामूहिक रूप से जमकर रंग खेला। सुबह से ही होलियारों की टोलियां सड़क पर उतर आईं। शाम को एक-दूसरे के घर होली मिलन और बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। पछवादून और जौनसार बावर में होली का राग सुनाई दिया। सेलाकुई, हरबर्टपुर, सहसपुर, डाकपत्थर, कालसी में होलियारों की टोलियां रंगों की मस्ती में खेलती और झूमती नजर आई। जौनसार बावर के कई गांव के पंचायती आंगनों में होली के रंगों के साथ ही लोक संस्कृति के रंग बिखरे। लोगों ने जगह-जगह गुझिया, चिप्स, पापड़, ठंडई, दही-बड़े, चाट का जमकर लुत्फ उठाया।
सनातन धर्म मंदिर में होली खेलती स्थानीय महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR