फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
I-दून में विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनI
विज्ञापन


दून में होली के पर्व का उल्लास दिखने लगा है। शनिवार को दून में कई जगहों पर होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही फूलों की होली खेली गई।



सहारनपुर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन पर अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां होली में उड़े रे गुलाल भजन पर नृत्य किया। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का केसर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद फुलों की होली खेली गई।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने का पर्व है। यह पर्व भाईचारा सिखाता है इस प्रकार के पर्व देश में एकता को बढ़ावा देने का रचनात्मक कार्य करते हैं। इस अवसर पर राजीव गर्ग, सुनील अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, हरीश मित्तल, श्यामसुंदर गोयल, संयोजक आरसी गर्ग, आशुतोष गोयल, अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री संजय गर्ग, अनुराग अग्रवाल, रितु गोयल, सतीश कंसल, राजकुमार गुप्ता, ममता अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, अनामिका जिंदल, रानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रेस क्लब में बड़थ्वाल कुटुंब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। यहां महिलाओं ने नृत्य कर सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिव सूत गणेश, जय बोलो गिरिजा नंद, खोलो किवाड़, सिर धरे मुकुट की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष हर्षवर्धन बड़थ्वाल ने कहा कि बड़थ्वाल कुटुंब की ओर से हर वर्ष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान बाल कलाकार हर्षिता ने नाचू ऐसे राधा एवं आराध्या ने पानी छलके की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कर्नल हीरामणि बड़थ्वाल, विवेकानंद बड़थ्वाल, शांति प्रकाश बड़थ्वाल, कविता डोबरियाल, सरिता बौठियाल, दीपक बड़थ्वाल, राजेश बड़थ्वाल, सुधा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें