फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में बरसे उल्लास के रंग, हर तरफ दिखी होली की उमंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रंग, गुलाल और अबीर के साथ दूनवासियों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। हर वर्ग के लोग होली के रंगों में रंगे नजर आए। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात होलिका दहन के बाद से ही रंगोंत्सव शुरू हो गया था। सुबह होते-होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। सड़क पर मतवालों की टोलियां थिरक रही थीं तो बच्चों के समूह भी होली का पूरा आनंद उठा रहे थे। होली की उमंग और उत्साह हर जगह एक समान था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बेटी वैष्णवी, बेटे रुद्राक्ष और कृष्णा को लेकर केदारपुरम स्थित शिशु सदन में बच्चों और महिलाओं संग होली खेली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर निर्मला जोशी, नेहा जोशी, मयंक जोशी, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, वंश शर्मा, रोहित सनवाल अन्य लोग उपस्थित रहे।

पैसिफिक गोल्फ एस्टेट में खेली फूलों की होली
पैसिफिक गोल्फ एस्टेट में होलिका दहन के बाद फूलों और गुलाल से होली खेली गई। एड्रेस इंडिया के डायरेक्टर संजय गर्ग, डॉ. जेएस सचान, रुचि सचान ने होलिका को अग्नि अर्पित की। पैसिफिक गोल्फ एस्टेट रीजनल वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रुचि सचान ने सभी का अभिनंदन किया। संरक्षक डॉ. जेएस सचान ने सभी से फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की। इस अवसर पर रूपाली चौधरी, सुम्मी, रवि ,सुकन्या, योगिता, मोनिका गर्ग, रजनी दयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें