फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: उत्तराखंड में मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं...चलेगा छापा मार अभियान, बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

Wed, 26 Feb 2025 08:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में छापा मार अभियान लगातार जारी है। विभाग ने सतर्कता प्रकोष्ठ का गठन किया है।
विज्ञापन
अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त और स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रशासन ने मिलावटखोरों से निपटने के लिए छापेमार दस्तों और सचल वाहन टीमों का गठन किया है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक विभाग की प्राथमिकता आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मिलावट रहित उत्पाद उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


विभाग के अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में छापा मार अभियान लगातार जारी है। विभाग ने सतर्कता प्रकोष्ठ का गठन किया है। यहां शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है और साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी माॅनीटरिंग की जा रही है।

हर जिले में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापा मारकर नमूने ले रहे हैं। सचल वाहनों में भी नमूने लेने की व्यवस्था की गई है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मावा, पनीर, खोया आदि की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया प्रदेश की सीमा से लगे यूपी के शहरों के ड्रग कंट्रोलर और फूड इंस्पेक्टर्स के साथ कोऑर्डिनेट कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarkashi: पहाड़ पर विद्या भारती के पहले स्कूल में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, विदेशी विशेषज्ञों से ले रहे ज्ञान
विज्ञापन


हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में हो रही कड़ी जांच
उन्होंने कहा कि देहरादून में आशारोड़ी पर बाहर से आने वाले दूध और उससे बने उत्पादों की जांच की जा रही है। सबसे अधिक शिकायतें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार से हैं। यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उत्पादों के नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें